Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRam Katha Celebrated on Narasimha Jayanti in Jajalpur

भक्तों को भगवान से जोड़ने का सर्वाधिक सुगम माध्यम में श्रीराम कथा

Etah News - जाजलपुर में नरसिंह जयंती पर श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। नवें दिन कथावाचक ने बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक और राम-रावण युद्ध की कथा सुनाई। कथा में भगवान श्रीराम के आदर्शों की व्याख्या की गई और श्रोताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 12 May 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
भक्तों को भगवान से जोड़ने का सर्वाधिक सुगम माध्यम में श्रीराम कथा

जाजल ऋषि तपोभूमि जाजलपुर में नरसिंह जयंती पर श्रीराम कथा आयोजन चल रहा है। नवें दिन कथावाचक ने बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक, राम-रावण युद्ध, भगवान के राज्याभिषेक की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास ने बताया कि रामायण हमें आदर्श, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है की सीख देती है। भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया। कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन करते ही कथा पंडाल राजा रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा।

मौके पर कंपिल रामेश्वरम मंदिर महंत आनंद गिरि महाराज, आचार्य धनेश अवस्थी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें