Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsPrivate Bus Crashes into Shop in Saket Woman Injured Driver Flees

प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, महिला हुई घायल

Etah News - सकीट की एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई, जिससे दुकान पर बैठी महिला को चोट आई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 20 Feb 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, महिला हुई घायल

सकीट की तरफ से आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। दुकान पर बैठी महिला के चोट आई। आगे मेज लगी होने के कारण बस टकराकर रूक गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भााग गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना गुरूवार दोपहर करीब एक बजे है। सकीट की तरफ से प्राइवेट बस सवारियों को लेकर शहर की तरफ जा रही थी। सकीट रोड हिंदूनगर के पास पहुंचे। वहीं पर चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रत होकर दुकान में घुस गई। दुकान में बैठी महिला के चोट आई है। बस दुकान में घुसने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। परिवारीजन क्लीनिक पर ले गए। घायल महिला का नाम शीला देवी निवासी जगन्नाथपुरी कोतवाली नगर बताया जा रहा है। बस में बैठी सवारियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और बस का लहरा रहा था। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे काउंटर से टकराकर बस रूक गई। बस आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

थाना निधौलीकलां के गांव रामपुर निवासी विमलेश (30) पुत्र बनवारी लाल दो ट्रक चलते थे। पांच फरवरी को ट्रक में डीजल पड़वाने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव नगला गूलर के पास सामने से आती बाइक से टक्कर हो गई थी। टक्कर लगने से बाइकसवार विमलेश गंभीर घायल हो गए। घायल का आगरा में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार रात को विमलेश की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें