शराब के नशे में गाली देने पर हैंड कांस्टेबल पर मुकदमा
Etah News - पुलिस लाइन में हैंड कांस्टेबल हरीशं चद्र ने शराब के नशे में हंगामा किया। जब साथी कर्मचारियों ने शांत करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपशब्द कहे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच...

पुलिस लाइन में हैंड कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा किया। साथी कर्मचारियों ने जब शांत करने की कोशिश की तो उन्हें भी खरी खोटी सुना डाली। अधिकारियों के लिए भी अपशब्द कहे है। कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लाइन में हैंडकांस्टेबल हरीशं चद्र तैनात हैं। यह काफी दिनों से सस्पेंड चल रहे है। आरोप है कि गुरुवार को वह शराब के नशे में पुलिस लाइन में पहुंच गए। पुलिस लाइन में गाली गलौज कर करने लगे। आसपास के लोगों ने जब इन्हें समझाने की कोशिश की तो अभद्रता करने लगे। आरोप है कि पुलिस के अधिकारियों के लिए भी अपशब्द कहे। शांत करने की कोशिश करने वालों को धमकी दे डाली। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसआई राजकुमार सिंह ने हरीशचंद्र के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरीशचंद्र पहले से सस्पेंड चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।