Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsMass Wedding Ceremony in City 190 Couples Unite in Harmony

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 190 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

Etah News - शुक्रवार को शहर के राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ, जिसमें 190 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें 185 हिन्दू और 5 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 14 Feb 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 190 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

शुक्रवार को शहर के राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामूहिक विवाह में 190 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा है। उसमें 185 हिन्दू और पांच मुस्लिम जोड़े शामिल है। जीआईसी मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ डा.नागेन्द्र नारायण मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तदोपरान्त आगन्तुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 185 हिन्दू जोड़ों एवं 05 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 190 जोड़ों को आशीर्वाद देकर आगामी भविष्य के लिए मंगल कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि सरकार की मंशा है कि पात्रजनों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि शासन की मंशानुरूप उक्त योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है, तो वहीं सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत दयानंद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डीडीओ प्रवीण कुमार राय, डीसी मनरेगा प्रभुदयाल, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी अजीत कुमार, ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी, संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें