Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsImproved Sanitation and Security in Kanshiram Colony After Newspaper Report

अलीगंज कांशीराम कालोनी में सफाई करने पहुंची टीम, मिली लोगों को राहत

Etah News - कांशीराम कालोनी में अव्यवस्थाओं को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। सफाई अभियान चलाया गया, गटर की सफाई की गई और पुलिस गश्त बढ़ाई गई। कालोनी में बदबू और गंदगी की समस्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 7 April 2025 11:23 PM
share Share
Follow Us on
अलीगंज कांशीराम कालोनी में सफाई करने पहुंची टीम, मिली लोगों को राहत

कांशीराम कालोनी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आ गए। कांशीराम कालोनी में सफाई की गई। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी कांशीराम कालोनी में गश्त के निर्देश दिए गए है। लोगों को बदबू राहत मिली है। कांशीराम कालोनी में पेयजल की समस्या तो ही है सााथ ही गंदगी के ढेर भी लगे हुए थे। महीनों से सफाई न होने के कारण कूडे के ढेर लग जाते थे। बंदबू आने से कालोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी होती थी। कालोनी में गटर भी चोक पड़े हुए है। गटर का पानी निकलकर बाहर आ रहा था। सड़कों पर पानी आने से काफी परेशानी हो रही है। कालोनी की कई समस्याओं को उठाते हुए खबर को प्रमुखता से छापा गया था। खबर का संज्ञान लिया गया है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने नगर पालिका अलीगंज को कालोनी में फैली समस्याओं के निस्तारण को निर्देशित किया। ईओ कृष्णकांत सरल ने तत्काल कर्मचारियों को कालोनी भेजा है।

कर्मचारियों ने नालियों की साफ सफाई की साथ ही बंद पड़े गटर को खोलकर साफ किया। साथ ही हैडपंप को जल्द ही सही कराया जाएगा। कालोनी में फॉगिंग कराई जाएगी और कूड़े के ढेर को हटवाया, झाड़ियां को कटवाया गया। दूसरी बड़ी समस्या यह थी कि शाम ढलते ही अराजकतत्वों का जमावाड़ा लगना शुरू हो जाता था। नशे में धुत होकर आने वाले शराबी बहन बेटियों के साथ छीटांकसी, अभद्र व्यवहार करते हैं। सीओ सुधांशु शेखर ने संज्ञान लेते हुए प्रतिदिन कांशीराम कालोनी में गश्त करने के लिए निर्देशित किया है।

15 कर्मियों की टीम बनाकर कांशीराम कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कूड़े के ढेर को हटवाकर गटर की सफाई कराई जा रही है झाड़ियां को कटवाया जा रहा है जल्द ही सफाई का कार्य पूर्ण होते ही फॉगिंग कराई जाएगी।

कृष्णकांत सरल, ईओ नगर पालिका परिषद अलीगंज

शाम होते ही मोबाइल पुलिस, कोबरा, स्कॉट मोबाइल कालोनी में जाकर गश्त करेगी। कोई भी असामाजिक तत्व अभद्रता व गुंडागर्दी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें