तहसील प्रशासन ने कब्जा किए चकमार्ग को कराया मुक्त
Etah News - अलीगंज क्षेत्र के गांव खरसेला में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप...

अलीगंज क्षेत्र के गांव खरसेला में सरकारी चकमार्ग पर लोगों ने अवैध ढंग में कब्जा कर लिया, जिससे आसपास के लोगों को ट्रैक्टर, बुग्गी वाहनों के साथ खेतों पर आना जाना पूरी तरह दुश्वार हो रहा था। लोगों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने चकमार्ग से कब्जा हटवाया है। तहसील प्रशासन ने 293 चकमार्ग को अवैध कब्जों के मकडज़ाल को शीशपाल, भमरपाल पुत्र कश्मीर सिंह निवासी खरसेला से मुक्त कराया। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अगर अतिक्रमण किया जाता है। तब उचित कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, लेखपाल सुशील, रूपेंद्र, शिवमभी, राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत और विनोद सहित राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
छात्राओं को बताएं उनके अधिकार, जानकारी देकर किया जागरूक शासन ने महिलाओं, बालिकाओं के अधिकारों से जागरूक करने के लिए मिशन जागृति चलाया जा रहा है। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। सोमवार को मिशन शक्ति अभियान में अलीगंज के जाजलपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय मे छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि हर छात्रा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। छात्राओं को शासन- प्रसाशन से जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया घर से स्कूल आते समय, घर जाते समय कोई भी अनजान व्यक्ति परेशान करता है। इस दौरान इंचार्ज मनीष यादव, एसआई सीमा त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल कृष्णा, कांस्टेबल अमरजीत, विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमिला यादव, शिक्षक सोनी, शिखा रावत, उपासना यादव, रुचि सक्सैना, नीलम मिश्रा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।