Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHealth Teams Discover Malaria Positive Woman During Control Campaign in Eta

37 हजार मलेरिया जांच होने पर जनपद में एक महिला पॉजिटिव मिली

Etah News - एटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने एक महिला को मलेरिया पॉजिटिव पाया। दस्तक अभियान में 1720 टीमों ने घर-घर जाकर जांच की। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में 37500 मलेरिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 28 April 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
37 हजार मलेरिया जांच होने पर जनपद में एक महिला पॉजिटिव मिली

एटा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य टीमों को एक महिला मलेरिया पॉजिटिव मिली है। दस्तक अभियान में 1720 टीमों ने घर-घर जाकर गंभीर बीमारियों को उपचार दिलाने का कार्य किया है। सर्वे के दौरान आशाओं ने संभावित मरीजों को तलाश कर निकट के सीएचसी, पीएचसी पर उपचार दिलाया गया। जनपद में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 1722 टीमों ने ग्रामों में 1204 संभावित बुखार रोगी तलाशे गये हैं। जिनमें से कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव नहीं निकला है। उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि अभियान में 27 मार्च तक अब तक 37500 हजार मलेरिया और 1470 डेंगू जांच करायी गई है। जिसमें से एक मलेरिया पॉजिटिव महिला आसपुर की नगमा निकली। वह भी अन्य जनपद की रहने वाली थी। आसपुर में वह अपने मायके में आई थी। जहां जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकली। जानकारी होने पर आसपुर में स्वास्थ्य टीम ने 27 की ओपीडी की, जिसमें से 11 मलेरिया जांच करायी गई। कोई पॉजिटिव नहीं निकला। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर फॉगिंग मशीन की उपलब्धता है। जिनसे जरूरी होने पर फॉगिंग कार्य कराया जाता है।

122 वार्ड में कराया जा सका है फॉगिंग कार्य

एटा, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल स्वास्थ्य विभाग है। अभियान संचालन कार्य देख रहे प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जनपद में 153 वार्ड है। जिसमें से अब तक 122 वार्ड में फॉगिंग कार्य कराया जा सका है। अर्बन क्षेत्र जलेसर, एटा और अलीगंज में 25-25 वार्ड है। इसके अलावा निधौलीकलां, माहररा, सकीट, अवागढ़ अर्बन क्षेत्र में वार्ड की संख्या 10 से 15 तक है।

जनपद में पांच एमआई देख रहे है आठ ब्लॉक में कार्य

एटा, जनपद के स्वास्थ्य विभाग में दो की जगह पांच मलेरिया निरीक्षक की नियुक्त है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि विभाग में दो के मानक के सापेक्ष पांच मलेरिया निरीक्षक की उपलब्धता है। जिनको एक-एक ब्लॉक में अभियान चलाये जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां मलेरिया निरीक्षक नहीं है। वहां सीएचसी पर कार्यरत सुपरवाइजर को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें