Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsGrand Wedding Ceremony of Five Girls Concludes at Maa Durga Temple After Week-Long Festivities

मां दुर्गा महा अभिषेक के साथ पंच कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न

Etah News - आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा महारानी के मंदिर में एक सप्ताह तक कार्यक्रम चले। अंतिम दिन मां दुर्गा का अभिषेक यज्ञ और पांच कन्याओं का विवाह धूमधाम से हुआ। इस दौरान महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 7 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
मां दुर्गा महा अभिषेक के साथ पंच कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न

आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा महारानी के मंदिर में सात दिवसीय कार्यक्रमों में सप्तम दिन मां दुर्गा महारानी का अभिषेक यज्ञ एवं पूर्ण आहुति हुई। अंत में पांच कन्याओं का विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मां दुर्गा महारानी का महा अभिषेक, श्रृंगार एवं फूल बंगला, छप्पन भोग का आयोजन हुआ। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति भी दी। देर रात पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं कन्यादान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रीति पुत्री रामवीर जलेसर के साथ रिंकू शाह नगर टिमरुआ, रजनी पुत्री बनी सिंह जलेसर के साथ अमन जलेसर, गुंजन पुत्री कमल सिंह खेरिया जमो के साथ जितेंद्र कुमार हाथरस, प्रेमलता पुत्री भूरी सिंह दौलतपुर मुस्की के साथ रमाकांत नगला बीच फिरोजाबाद, कृष्ण पुत्री लक्ष्मण सिंह जलेसर के साथ मुकेश कुमार बारी का चौक जलेसर का विवाह हुआ। इस दौरान विष्णु स्वर्णकार, हिरदेश वार्ष्णेय, दीपक बाबा, शशिकांत वार्ष्णेय, निशु वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार, कुकू शास्त्री, हरिओम वार्ष्णेय, संजय वर्मा, दिल्ली वर्मा, महंत विष्णु, चिरायु वार्ष्णेय, पवित्र वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय, सुधा वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, रचना वार्ष्णेय सहित सैकड़ो धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें