किसानों की हर सरकार में अनदेखी, मांगों को नहीं किया जा रहा पूरा
Etah News - किसानों की समस्याओं की अनदेखी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने प्रेसवार्ता की। किसानों ने खाद, बीज की कमी, और भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग की। प्रदूषण के खिलाफ भी कदम उठाने की अपील की गई।...

किसानों की हर ओर सरकार सरकार में अनदेखी की जा रही है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। किसान मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शनिवार को शांतिनगर स्थित एक कैफे पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने कही। किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने उठाया जाएगा। भाकिय टिकैत के पदाधिकारी वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र सिंह ने किसानों की मूलभूत समस्याओं के बारे में बताया। पहले किसानों को खाद समय पर नहीं मिलती है और अगर मिलती भी है तो ब्लैक में लेनी पड़ती है। इतना ही नहीं बीज भी महंगे मिल रहे है। कासगंज रोड पर प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए कदम उठाया जाए। भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा दिया जाएगा। पत्रकारों के भी जबाव दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा, मंडल संगठन मंत्री रामखिलाडी बाबा, प्रचार प्रसार मंत्री संजय यादव, ग्राम अध्यक्ष मुकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल, केपी सिंह जादौन, देवेन्द्र सिंह, विवेक , गोपी, सुनील, सुनील, उजागर सिंह, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।