जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मनाई
Etah News - जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन जानकी गार्डन जलेसर में हुआ। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार प्रजापति, नीलम चक्रवर्ती और अन्य नेताओं ने दीप प्रज्जवलन किया। सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह...

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन जानकी गार्डन जलेसर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ नोएडा से आए सुरेंद्र कुमार प्रजापति, नीलम चक्रवर्ती प्रदेश अध्यक्ष, नरेंद्र सविता, देवकीनंदन सविता ने चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। राष्ट्रीयध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि कार्यक्रम एक जाति समाज का नहीं है एक वर्ग का है और जलेसर की धरती पर पिछड़ा वर्ग के समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरह की आयोजन को आयोजित कर मिसाल कायम की है। नीलम चक्रवर्ती ने कहा कि पूर्व सीएम, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने पिछडा वर्ग के कार्य किया और उन्हे हिस्सेदारी दिलाने का कार्य किया। क्षेत्रीय विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कहा कि भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। विधायक ने कर्पूरी ठाकुर के नाम से स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम में प्रदेशध्यक्ष मिथिलेश कुमार सविता, वीनेश ठाकुर, पवन कुमार प्रजापति प्रधान, वीरेंद्र सिंह, लीलाधर सविता, अमित प्रजापति, दिनेश ठाकुर, संजीव आइडिया, गौरव आनंद, जवाहर बघेल, श्यामवीर सविता आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।