Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCanteen Operator Attacked Hand Broken After Refusing Abusive Language

गाली-गलौज की मना करने पर कैंटीन संचालक को पीटा, हाथ तोड़ा

Etah News - कैंटीन संचालक सोमेन्द्र यादव पर हमलावरों ने हमला किया और उनका हाथ तोड़ दिया। घटना उस समय हुई जब उन्होंने गाली-गलौज करने से मना किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 19 March 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
गाली-गलौज की मना करने पर कैंटीन संचालक को पीटा, हाथ तोड़ा

गाली-गलौज की मना करने पर हमलावरों ने कैंटीन संचालक पर हमला कर हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित के अनुसार मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला मोती निवासी सोमेन्द्र यादव वर्तमान में बसुंधरा में रहते हैं और शराब ठेका की कैंटीन चलाते हैं। मंगलवार रात को कैंटीन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने गाली देने से मना किया। आरोप है कि हमलावर हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। हमले में काफी चोट आई हैं। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने एक हाथ तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को देररात मेडिकल कॉलेज लाया गया। पीड़ित के अनुसार मामले में बसुंधरा चौकी में तहरीर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। इससे हमलावरों की पहचान हो सके। अवागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें