पार्टी में काम करने के लिए कैडर में लें हिस्सा
Etah News - बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। मंडल कॉआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि पार्टी मेहनती...

बसपा की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई, इसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया है। शनिवार को कार्यकर्ताओं में जानकारी देते हुए मंडल कॉआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में पूरी तागत के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। इससे पहले अपने संगठन को दुरुस्त कर दिया जाए। मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। इससे की पार्टी का मिशन आगे बढ़े, सिर्फ ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है, जो लोग पंचायत चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं वह लोग भी पार्टी के कैडरों में हिस्सा लेना शुरू कर दें। गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी की ओर से जो केडर चलाए जा रहे हैं। बैठक में पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जिला प्रभारी विजय बहादुर सिंह , रमेश जाटव ,योगेश शाक्य, विजय भारती, मदनलाल राणा, राजेश बौद्ध, रामस्वरूप कुशवाहा, सुखवीर सिंह, विजय ठेकेदार, नवीन कुमार, राजवीर सिंह सुभाष चंद्र, शिवा बाल्मिक, गुलसेर खान, दीपक यादव बॉबी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।