Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsBrutal Murder of Woman in Etah Suspected Rape Followed by Homicide

कमरे में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या का आरोप

Etah News - एटा में एक महिला का नग्न शव उसके कमरे में मिला। रविवार सुबह, उसका बेटा बारात से लौटने पर शव देखा और चीख पड़ी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, कहा गया कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई और रेप की भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 28 April 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
कमरे में  मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या का आरोप

एटा। कमरे में महिला का नग्नावस्था में शव पड़ा मिला। रविवार सुबह बारात से लौटे बेटे ने शव कमरे में पड़ा देखा। शव पड़ा देख चीख की निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घरवालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका की जताई है। महिला के नाक से खून आ रहा था। निधौलीकलां पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार शरीर पर कोई निशान नहीं है। मामले में तहरीर भी नहीं दी गई है। थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी महिला के घर में शादी थी। परिवार के ही देवर के बेटे की शादी थी जिनकी बारात शनिवार को थाना बागवाला के गांव सोंसा गई थी। महिला के पति, दो बेटे बारात में गए थे। महिला घर पर अकेली थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे छोटा बेटा बारात से लौटा और कमरे में पहुंचे। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। नाक से खून निकल रहा था। बेटे की चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि महिला का शव नग्नवस्था में पड़ा मिला था और एक कान की वाली भी टूटी पड़ी मिली थी। घरवालों ने रेप के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। घरवालों ने रंजिश से इंकार किया है। एसओ राजकुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में तहरीर भी नहीं मिली है।

कुछ माह पहले ही गांव के बाहर बनाया था घर

एटा। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि कुछ माह पहले गांव के बाहर खेतों में घर बनाया है। इनके घर के आस-पास एक-दो ही घर बने हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतका के पति दिव्यांग है और उनके दो बेटे हैं। बाहर मजदूरी करते है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

तीन चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

एटा। घरवालों के हत्या के आरोप के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में होगा। घरवालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद निधौलीकलां पुलिस ने पैनल बनवाने के लिए कहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें