Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsAttack on athlete for eating in Agra life saved

आगरा में खाने के लिए एथलीट पर बोला हमला, बची जान

Etah News - एथलीट प्रमोद कटारा पर रविवार की सुबह इनर रिंग रोड पर हमला हुआ। अपनी फुर्ती और साहस से वह बच गए। आरोपित को भी पकड़ लिया। आरोपित ने घटना की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस कर्मी भी खामोश हो गए। आरोपित बोला...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 30 Aug 2020 02:52 PM
share Share
Follow Us on
आगरा में खाने के लिए एथलीट पर बोला हमला, बची जान

एथलीट प्रमोद कटारा पर रविवार की सुबह इनर रिंग रोड पर हमला हुआ। अपनी फुर्ती और साहस से वह बच गए। आरोपित को भी पकड़ लिया। आरोपित ने घटना की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस कर्मी भी खामोश हो गए। आरोपित बोला कि रोटी चाहिए। छह दिन बाद कल एक रोटी मिली थी। उसे लगा कि युवक के बैग में खाने का डिब्बा होगा। इसलिए बैग मांग रहा था। जहां भेजना है भेज दो पहले खाना खिला दो।

घटना सुबह के समय की है। प्रमोद कटारा 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ लगा रहे थे। उनके अनुसार इनर रिंग रोड पर अचानक एक युवक उनके सामने आ गया। उन्हें रोक लिया। बोला कि अपना बैग दो। उन्होंने उससे कहा कि बैग में सिर्फ पानी की बोतल है। इस पर आरोपित ने अपने बैग से एक बांक निकाल लिया। उनसे बोला कि यहीं मार देगा। बैग दे दे चुपचाप। वह घबरा गए। फुर्ती से पीछे हटे। शोर मचाया। इनर रिंग रोड पर कोई गाड़ी वाला नहीं रुका। वहां से एक टेंपो गुजर रहा था। उनकी मदद के लिए वह रुक गया। आरोपित के हाथ में बांक देखकर टेंपो वाले भी घबरा गए। उन्होंने जैसे-तैसे आरोपित को दबोच लिया। उसे ताजगंज थाने की तोरा पुलिस चौकी पर लेकर आए। आरोपित ने अपना नाम सुभाष बताया। बिहार का निवासी है। उसका कहना है कि रोटी चाहिए थी। भूखा है। उसे लगा बैग में खाने का डिब्बा होगा। यह सुनकर पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले आरोपित के लिए खाना मंगाया। उसे पानी पिलाया। पीड़ित से कहा कि तहरीर दें दे। पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपित के बारे में छानबीन की जा रही है। वह वास्तव में कहां का निवासी है। आगरा क्यों आया। पहले कभी जेल गया है या नहीं। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें