Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah News120 People Charged in Mohanpur Stone-Pelting Incident Investigation Underway

नगला मोहन: पथराव करने के मामले में 120 पर मुकदमा

Etah News - जलेसर के मोहनपुर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव के मामले में 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 60-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में डर का...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 16 April 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
नगला मोहन: पथराव करने के मामले में 120 पर मुकदमा

जलेसर के मोहनपुर में दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें के बाद जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से मंगलवार की रात को कोतवाली जलेसर में एसआई नदीम ने 120 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पथराव करने एवं कानून व्यवस्था खराब करने का आरोप है। इसमें दोनों पक्षों से 60-60 अज्ञात नाम बताए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस की टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार को दिन भर इस बात की चर्चा होती रही। सुबह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी डेरा जमाए हुए है। डर की वजह से गांव के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। मालूम हो कि जलेसर के नगला मोहन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पथराव करने के बाद विवाद हो गया था। इसमें जाटव और लोधी समाज के बीच पथराव हो गया था। करीब आधा घंटे तक चले पथराव के बाद गांव में तैनाव हो गया था। मंगलवार की शाम को डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। नई प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन दिया था।

परेशान है गांव के लोग

एटा। मोहनपुर के प्रधान नीरज ने बताया कि बाहरी लोग पथराव कर हंगामा कर चले गए। अब जब कार्रवाई हो रही है तो गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति विवाद नहीं चाहता था। ना ही कोई पथराव किया था। आसपास से आए कुछ लोग हंगामा कर गए है। अब पूरा गांव परेशान है।

लगाई जाएगी नई प्रतिमा-राजवीर

एटा। पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने बताया कि मोहनपुर में प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिली है। इस गांव में बाबूजी की नई प्रतिमा की स्थापना फिर से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे आगे से कोई ऐसा कृत्य ना कर सके।

जलेसर के गांव मोहनपुर में हुए पथराव के मामले में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 120 लोगों शामिल है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।-ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें