Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Dispute over dancing on DJ in Lakhimpur groom brother shot dead

सात फेरों से पहले बंद हुआ DJ, जयमाल के बीच मची चीख-पुकार, लवमैरिज में छा गया सन्नाटा, जानें मामला

  • सीतापुर जिले से लखीमपुर खीरी के एक मैरिज लॉन में शादी हो रही थी। इस शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दूल्हे के भाई को लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने नशे में गोली मार दी। विवाद जयमाल के समय हुआ था।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुरFri, 21 Feb 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
सात फेरों से पहले बंद हुआ DJ, जयमाल के बीच मची चीख-पुकार, लवमैरिज में छा गया सन्नाटा, जानें मामला

यूपी के लखीमपुर खीरी में उसे समय हड़कंप मच गया, जब शहर के एक लॉन में अचानक से डीजे पर बज रहे गाने बंद हो गए। डांस कर रहे लोगों के भी होश उड़ गए। जयमाल के बीच चीख-पुकार मच गई। आखिरी में बिना सात फेरों के ही दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ गया। दरअसल सीतापुर जिले से लखीमपुर खीरी के एक मैरिज लॉन में शादी हो रही थी। इस शादी में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में दूल्हे के भाई को लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने नशे में गोली मार दी। विवाद जयमाल के समय हुआ था। गोली चलने के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गई। चीख पुकार के बीच कार्यक्रम जहां के तहां रुक गए। फेरे भी नहीं हो पाए। दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस चली गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर दूल्हे के परिजनों का कहना है कि लड़की के कुछ रिश्तेदारों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वे धमकी भी दे चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीतापुर जिले के थाना तंबौर इलाके के गांव चंदीभानपुर निवासी जितेंद्र वर्मा का पास के गांव बिसवां खुर्द निवासी साधना से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि पहले दोनों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। जबकि दोनों एक ही बिरादरी के थे। बाद में दोनों परिवार प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए तैयार हो गए। उनकी शादी तय हो गई। बताया जाता है कि लड़की के घरवाले ये शादी अपने जिले या गांव में नहीं करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने शादी का कार्यक्रम लखीमपुर के एक गेस्ट हाउस से करना उचित समझा। दोनों परिवारों ने मिलकर मैरिज लॉन बुक किया। गुरुवार को दोनों पक्ष और उनके रिश्तेदार हरिकरन मैरिज लॉन पहुंचे। यहां शादी की तैयारी चल रही थी।

रात करीब एक बजे के आसपास जयमाल का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में डीजे पर हो रहे डांस के दौरान लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों का लड़के पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली गलौज मारपीट हुई। लेकिन फिर कुछ लोगों की दखल से मामला शांत हो गया। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे लड़की का एक रिश्तेदार अपने दोस्तों के साथ आया और उसने दूल्हे के भाई आशीष वर्मा पर फायरिंग कर दी। गोली उसके दाहिने कंधे के पास लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना से पूरे मैरिज हॉल में दहशत फैल गई। घायल की अस्पताल में मौत हो गई। रिश्तेदार मौके से भाग निकले। देखते ही देखते मैरिज हॉल में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद शादी भी नहीं हो पाई। लड़की अपने परिजनों के साथ वापस चली गई। उधर मृतक के परिजनों ने नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बिखर गए लड़की के अरमान

प्रेमिका के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। बताते हैं कि उन्होंने लड़की की शादी लखीमपुर जिले के थाना शारदा नगर क्षेत्र के गांव मुरादनगर से तय की थी। लड़की की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन बाद में यह शादी टूट गई। तब लड़की के परिजन प्रेमी के साथ शादी करने को माने। शादी की तारीख तय हुई। दोनों पक्ष शादी करने के लिए लखीमपुर आए। यहां घटना हो गई। दोनों की शादी फिर नहीं हो सकी।

पसंद के गाने बजवाने को लेकर हुआ विवाद!

बताया जाता है कि आरोपी नशे में धुत थे। वह डीजे पर डांस कर रहे थे। वह डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजवा रहे थे। उधर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। लड़के के भाई ने गाने बदलवाए। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद विवाद शांत हो गया। आरोपी उस समय वहां से वापस चले गए। लेकिन कुछ देर बाद वापस आए और दूल्हे के भाई को गोली मार दी।

शहर कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया, नशे में विवाद होना बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें