जन्मदिन पर लगाया स्टाल, साथी ने किया रक्तदान
Deoria News - देवरिया में, निफा देवरिया के सदस्य दीपक खरवार ने अपने जन्मदिन पर राहगीरों को जलपान कराया और संस्था के संस्थापक संतोष मद्धेशिया ने 22वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि हर युवा को अपने जन्मदिन पर...
देवरिया, निज संवाददाता। निफा देवरिया एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के रक्तवीर सदस्य दीपक खरवार ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर सिविल लाइंस रोड स्थित शिव मंदिर पर स्टाल लगाकर राहगीरों को जलपान कराया। चिलचिलाती धूप में राहगीरों को बिस्किट एवं ठंडा पानी पिलाकर जन्मदिन बनाया। वहीं संस्था के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने ब्लड बैंक पर 22वीं बार रक्तदान किया। दीपक खरवार ने कहा की हर युवा को अपना जन्मदिन विशेष बनाने को कुछ सेवाकार्य करना चाहिए। संस्था के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने दीपक के जन्मदिन पर 22 वां रक्तदान किया। सन्तोष मद्धेशिया ने कहा कि हर किसी को अपने जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों पर रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए।
एक रक्तदान से चार लोगों का जीवन बचाया जाता है तथा रक्तदान करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। बहुत से मरीज हैं जिन्हें समय पर ब्लड नहीं मिलने से उनकी मौत हो जाती है। कुछ लोग अपने परिवार के सदस्य को डर के मारे ब्लड नहीं देते हैं और दूसरों से मांगते हैं। स्वस्थ पुरुष को हर तीन माह एवं महिलाओं को चार माह पर नियमित रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान डा. रणधीर सिंह, एलटी तेजभान, धूपेंद्र राव, यश श्रीवास्तव, गणेश पाल, रणजीत यादव, साहू विशाल गुप्ता, छेदीलाल मद्धेशिया, कपूरचंद गुप्ता, शुभम मद्धेशिया, अजीत मद्धेशिया, शिवम पाण्डेय, चंदन गुप्ता, ईसरावती देवी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।