Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsYashoda Devi Wins Panchayat Election by 257 Votes in Rampur Karkhana

मीना को 257 वोट से हराकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा बनी ग्राम प्रधान

Deoria News - रामपुर कारखाना में प्रधान पद के उपचुनाव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने मीना को 257 वोट से हराया। निवर्तमान प्रधान गायत्री देवी के निधन के बाद यह चुनाव हुआ। यशोदा को 809 और मीना को 552 वोट...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 21 Feb 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
मीना को 257 वोट से हराकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा बनी ग्राम प्रधान

मपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने मीना को 257 वोट से हराकर प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। निवर्तमान प्रधान गायत्री देवी पत्नी रमेश सिंह के निधन पर उपचुनाव कराया गया।

बुधवार को गहमागहमी के बीच रामपुर कारखाना विकासखंड के सहबाजपुर में प्रधान पद का उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था। महज दो प्रत्याशी होने से गांव में मतदान को लेकर काफी गहमागहमी थी। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, दरोगा जयसिंह यादव, अभिषेक यादव समेत दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मतगणना की शुरुआत से ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही यशोदा देवी पत्नी मुन्ना यादव ने बढ़त बना ली। यशोदा को 809 और उनकी प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 552 वोट मिले। जबकि 24 मत अवैध घोषित हो गए।

मतगणना समाप्ति तक यशोदा ने 257 मतों से प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। यशोदा के प्रधान पद जीतने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों का हजूम ब्लॉक गेट के बाहर जुट गया। गेट के बाहर सपा नेता इकबाल अहमद, कोटेदार संजीव गौतम, संदीप यादव, सिद्दीक अंसारी, आफताब आलम, प्रेमचंद, पूर्व प्रधान हीरा आदि अबीर गुलाल उड़ाकर प्रसन्नता जताते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें