Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWoman Attempts Self-Immolation After Dispute with Husband in Deoria

पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, बचाई गई

Deoria News - देवरिया में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी साड़ी में आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझा दी। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में, वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 24 Feb 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई आग, बचाई गई

देवरिया, निज संवाददाता। किसी बात को लेकर पति से विवाद होने के बाद महिला ने आग लगा ली। हालांकि लोगों ने साड़ी में लगे आग को तत्काल बुझा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की पहल पर मनमुटाव दूर होने के बाद महिला पति के साथ थाने से घर चली गई। महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले एक युवक से उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया। दोनों के विवाद इतने बढ़ गए कि महिला ने साड़ी में आग लगा लिया। यह देख पति व अन्य लोगों ने आग बुझा दिया। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो हाथ-पांव फूल गए। महिला के बेहोश होकर गिर जाने की भी जानकारी मिली। इसके बाद सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी व सदर कोतवाल दिलीप सिंह महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंच गए। जबकि महुआडीह थानाध्यक्ष अनिल कुमार गांव पहुंच गए। चौराहे पर लाकर महिला का उपचार कराया गया। इसके बाद घंटों थाने में भी पंचायत चली। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने साड़ी में आग लगा लिया। समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें