Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsVijay Lakshmi Gautam Celebrates Holi Milan and Honors Workers in Salem Pur

राज्य मंत्री के होली मिलन में हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान

Deoria News - सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 16 March 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
राज्य मंत्री के होली मिलन में हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रविवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला पर होली मिलन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज होली मिलन मनाने का अवसर प्रदान किया है। विपक्ष के पास आज मुद्दों की कमी हो गई, जिसके कारण आज वो हताशा में उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे है। राज्यमंत्री ने फाल्गुन के गीत भी प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज सलेमपुर में कार्यकर्ताओं के बीच आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बहन के विधानसभा क्षेत्र में आना मेरे लिए व्यक्तिगत सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व ने होली और जुम्मे के नमाज को एक ही दिन कराकर यह साबित किया है कि आज प्रदेश में सभी वर्ग, जाति और समुदाय वर्तमान सरकार पर विश्वास दिखा रहा है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील सनेही ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन अनूप मिश्रा ने किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे, अभय सिंह, पुनीत यादव, अवनीश चंद्र मिश्र, अशोक पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, शेषनाथ भाई, हाकिम सिंह, अजय उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, अभिषेक जायसवाल, अभय तिवारी, अमरेश सिंह, ब्रह्मशंकर मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, सोमेश्वर सिंह, नागेंद्र गुप्ता, राजीव सिंह पहाड़िया, पुनीत शाही, राजीव मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी, विपिन चंद्रा, अनूप उपाध्याय, कुंजबिहारी सिंह, सुनील गुप्ता, राजेश कुशवाहा, आनंद गौतम, गौरीशंकर गुप्ता, रत्नेश मिश्रा, अखिलेश योगी, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।