टैबलेट मिलते ही खिले छात्रों के चेहरे
Deoria News - लार, हिन्दुस्तान संवाद। माँ सुकली देवी डिग्री कॉलेज सहजौर में 48 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट मिलते ही छात्रों का ख़ुशी से चेहरा खिल

लार, हिन्दुस्तान संवाद। माँ सुकली देवी डिग्री कॉलेज सहजौर में 48 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट मिलते ही छात्रों का ख़ुशी से चेहरा खिल उठा। सभी ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को सराहा और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र माँ सुकली देवी डिग्री कॉलेज सहजौर में 48 छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। जिसमें अर्चना यादव, कंचन कौशिक, रोली दीक्षित, शत्रुघन,हुस्नबनो आदि छात्रों को टैबलेट प्रदान किया गया।कॉलेज के प्रबन्धक पन्नालाल यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के समन्यवक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी का स्वागत एवम अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्य रूप से दिग्विजय नाथ तिवारी, उदयवीर सिंह, नितेश सिन्हा,संजीव यादव,संजीव पांडेय, सौरभ प्रशांत, गंगासागर तिवारी व पूर्व प्रधान अम्बिका यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।