Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाTribute to Shivdayal Singh Chaurasia SP Celebrates Former MP s Death Anniversary in Deoria

सपाइयों ने मनाई पूर्व सांसद शिवदयाल सिंह की पुण्यतिथि

देवरिया में समाजवादी पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि चौरसिया पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष के प्रतीक थे। मुख्य अतिथि...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 19 Sep 2024 08:03 AM
share Share

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी बांस देवरिया जिला कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया पिछड़े समाज को संगठित कर उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया। शोषित पीड़ित के अधिकारों के लिए लड़ने वाला मसीहा थे। मुख्य अतिथि सुदर्शन चौरसिया ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिवदयाल सिंह चौरसिया का पुण्यतिथि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाकर चौरसिया समाज का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया हैं। चौरसिया समाज इस बार अखिलेश यादव को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा। संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश यादव, विजय प्रताप यादव, मदनपुर के चेयरमैन अली आजम शेख, रामजी चौरसिया, प्रभुनाथ चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, चंद्रदेव यादव, पंकज चौरसिया, छोटेलाल चौरसिया, पंकज वर्मा, पारस नाथ यादव, नसीम लारी, रामप्रीत यादव, राजवंशी राजभर, उमाशंकर यादव, गोपी यादव, वीरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, सुदर्शन चौहान, इंद्रासन चौहान, छोटेलाल यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, रमेश यादव, सुहैल अंसारी, रिहान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें