Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTravel Chaos Train Cancellations Increase Difficulties for Pilgrims at Deoria Stations

ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी

Deoria News - देवरिया में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं। खासकर बुजुर्ग और महिलाएं ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। महाकुंभ स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 24 Feb 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी

देवरिया, निज संवाददाता। ट्रेनों के निरस्त होने के चलते रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। सदर व भटनी रेलवे स्टेशन पर कुंभ यात्री परेशान नजर आए। ट्रेन में चढ़ने के लिए सबसे अधिक परेशान बुजुर्ग व महिलाएं नजर आईं। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही लोकल थाने की पुलिस भी तैनात रही।

13 जनवरी से प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ लगा हुआ है। महाकुंभ स्नान करने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग जिले से जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के जाने के चलते रेलवे की तरफ से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। बावजूद इसके भी रेलवे स्टेशनों में ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच रेल प्रशासन की तरफ से लिच्छवी एक्सप्रेस, छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसके चलते यात्रियों की और परेशानी बढ़ गई है। शनिवार की रात भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। उधर रोडवेज की तरफ से भी 32 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया गया। यहां भी यात्रियों की भीड़ नजर आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें