फंदे से लटक कर एक युवक ने दी जान
Deoria News - बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में गुरुवार की

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में गुरुवार की शाम को एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर के सामने बने टिन सेड में उसका शव कुंडी में बंधे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक युवक दो दिन से परेशान दिख रहा था। अंगद सिंह (42) पुत्र ठाकुर दयाल सिंह गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से घूमने निकले। शाम को छह बजे तक जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। करीब सात बजे घर के सामने बने टिन सेड में वह फंदे से लटके मिले।
परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से अंगद परेशान दिख रहे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। मृतक की पत्नी और बच्चे देवरिया रहते थे। बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे है। मौत के घर आये पत्नी और बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी रागिनी सिंह की शव से लिपट कर दहाड़ से उपस्थित लोगों का कलेजा फट गया। बड़ा बेटा नंद कुमार, बेटी नंदिनी भी पिता का सिर पकड़कर बिलख रहे थे। यह करुण मंजर देख लोगों की आंखें नम हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।