Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTraffic Awareness Program and Cyber Crime Prevention Held in Deoria Schools

यातायात के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Deoria News - देवरिया के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में साइबर अपराध...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 21 Feb 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
यातायात के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

देवरिया। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसे में कमी आएगी। इसलिए आप लोग भी खुद यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें। बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग होना चाहिए। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य वाहन चलाते समय नियम का पालन नहीं कर रहा है तो उसे टोके और यातायात नियमों का पालन कराएं। साथ ही नशे में वाहन न चलाने दें और स्पीड में वाहन न चलाने के लिए लोगों को भी जागरूक करें।

साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

देवरिया। टाउन हाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को साइबर थाने की पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि साइबर अपराध से जागरूकता ही बचाव है। इसलिए किसी को भी अपने एटीएम कार्ड का नंबर व गुप्त कोड न बताएं। अगर कोई फोन कर खाते से संबंधित जानकारी मांगे तो न दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें