Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाTeenager Raped in Bariyarpur Accused Still at Large After 1 5 Months

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया मृत बच्ची को जन्म

बरियारपुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक के खिलाफ केस दर्ज होने के 1.5 महीने बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। किशोरी ने सोमवार को मृत बच्ची को जन्म दिया, जिसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 3 Sep 2024 08:13 PM
share Share

बरियारपुर, निज संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को झांसे में लेकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने युवक के खिलाफ बरियारपुर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ माह बाद भी आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही है। वहीं सोमवार की देर शाम गर्भवती किशोरी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। अपने मां के साथ रह रही किशोरी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरौरा ले गए। जहां किशोरी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसे दफन कर दिया गया। थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार ने कहा कि मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने के बाबद परिजनों को सौंप दिया गया। दुष्कर्म के आरोपी युवक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें