विधायक सुरेंद्र चौरसिया बने पंचायती राज समिति के सदस्य
Deoria News - रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया को पंचायती राज समिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा के नेता और क्षेत्रीय लोग इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। यह सदस्यता 8 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी...

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया को पंचायती राज समिति का सदस्य बनाया गया है उनके मनोनियां पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रसन्नता जताई। विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने जारी पत्र में लिखा है कि उपयुक्त नाम निर्दिष्ट सदस्य कालावधि के लिए समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित माने जाएंगे। 8 अप्रैल वर्ष 2025 से सदस्य के रूप में प्रभावी माना जाएगा।
विधायक के सदस्य नामित होने पर रामपुर कारखाना नगर पंचायत अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, सतीश वर्मा, जिला महामंत्री रमेश सिंह, नीरज शाही,अजय सिंह, रविंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, प्रमोद सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, जितेश पांडेय, सतीश राव, विनोद तिवारी, नेबुलाल निषाद, सत्यम मिश्रा, सागर विश्वकर्मा सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।