अभियान में घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Deoria News - देवरिया में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देशन में 1 से 18 मार्च तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोजी अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। 3500 टीमें घर-घर जाकर 2 वर्ष से अधिक...

देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देशन में मार्च से चलने वाले कुष्ठ रोग खोजी अभियान को सफल बनाने को गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में अरबन क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। अरबन नोडल अधिकारी डा.आरपी यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग खोजी अभियान 1 मार्च से से 18 मार्च तक 14 दिन तक चलेगा। यह अभियान साल में दो बार छह माह के अंतर पर पल्स पोलियो कार्यक्रम की तरह ही चलाया जाएगा। जिसमें टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के रोगियों को खोजेंगी और कुष्ठ रोगी होने पर उनका निशुल्क इलाज एमडीटी दवाओं द्वारा किया जाएगा। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में कुल 3500 टीम बनाई गई है। टीम घर घर जाकर 2 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों परीक्षण करेंगी। अभियान की निगरानी को 700 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ इरशाद आलम अंसारी ने कहा कि कुष्ठ रोग बहुत ही कम संक्रामक रोग हैं जो एक बैक्टीरिया एक जीवाणु माइक्रोबैक्टेरियम लेपराई द्वारा फैलने वाला रोग है। ये मुख्य रूप से चमड़ी और तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। कुष्ठ का उपचार एमडीटी दवाओं से होता है। कुष्ठ रोग के मुख्य लक्षण शरीर पर सुन्न दाग, हथेली या पैरों के तलवे में सुन्नता, नसों में सूजन मोटापन या दर्द, हाथ, पैर,आंख में कमजोरी, विकृति, घाव जिसमें दर्द न हो, चेहरे शरीर या कान पर गांठें, छाले, घाव आदि हैं। इस दौरान एचईओ लालबचन चौधरी, एएनएम, आशा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।