Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsProtests Erupt Against Terror Attack in Pahalgam Hindu Organizations Demand Action Against Pakistan

पहलगाम की घटना पर उबाल, विहिप व बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 25 April 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम की घटना पर उबाल, विहिप व बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला

देवरिया, निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी घटना के विरोध में सुभाष चौक पर धरना, प्रदर्शन किया। इसमें दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।

प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वंशराज पांडेय ने कहा है कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर घाटी में पुनः सिर उठा रहे मजहबी आतंकवाद का समूल सफाया हो। बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप ने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों का धर्म पूछकर नरसंहार किया गया, वह घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है।

विभाग संयोजक गौरव द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम में जिहादी आतंकवादी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम को विभाग मंत्री अंकुर, तारकेश्वर शाही पुरूषोतम मरोदिया प्रभात, भरत अग्रवाल, पवन, रवि, राम सिंह, हरिओम शर्मा, अभिषेक जायसवाल, कुलदीप, बाबू राम, अजय शाही, अजय दुबे, श्रीनिवास मणि, अंबिकेश पांडेय, प्रवीण प्रताप, अर्चना पांडेय, अमित मणि, अमन राव आदि ने संबोधित किया। इसमें सिद्धार्थ, मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, विकाश योगेन्द्र उपाध्याय, महेश्वर पांडे, अजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अनूप, सिकंदर, धनेश प्रजापति, किशोरी कुशवाहा, सुनील मद्धेशिया आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

जुमे की नमाज में पहलगाम घटना की निंदा, दहशतगर्दी इस्लाम के खिलाफ

भाटपाररानी। कस्बा स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को हुई जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को कस्बा के जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। पेश इमाम ने पहलगाम हमले की कड़ी शब्दो में निंदा करते हुए इसे इंसानियत के खिलाफ बताया।

कहा कि इस्लाम में आतंकियों का कोई जगह नही है। दहशतगर्दी इस्लाम के खिलाफ है। इस्लाम इंसानियत व भाईचारे की राह सिखाता है। कश्मीर घाटी के पहलगाम की घटना से पूरे देशवासियों में आक्रोश है। आतंकी देश के अमन शांति के खिलाफ हैं उनकी कायराना हरक्क्त किसी भी हाल में बर्दाश्त नही है। जुमे की नमाज में नमाजियों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा व युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

भाटपाररानी। उप नगर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार को भाजपा व युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर पहलगाम घटना की जोरदार निंदा की। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में मारे गए हिन्दुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को कस्बा के स्टेशन रोड में भाजपा व युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने पहलगाम घटना की कड़ी निंदा की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वभर पांडेय ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या मानवता की हत्या है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हमले का खमियाजा पाकिस्तान को भुगतान पड़ेगा। आतंक के खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन ले रही है। जिला संयोजक सुरज गुप्ता ने कहा कि पहलगाम हमला पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब करता है। पाकिस्तान का कायराना हमला मानवता को शर्मशार करने वाला है। घटना से देश में काफी आक्रोश है। इस दौरान सिंह कुशवाहा, बादल सिंह रघुवंशी, सचिन पासवान, ललित दीनानाथ सिंह, विश्वम्भर पाण्डेय, मंटू पटेल, सौरभ पटेल, अनूप प्रजापति, दीपक कुशवाहा, विनय, अश्वनी कुशवाहा, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विहिप व बजरंग दल ने इस्लामिक आतंकवाद का फूंका पुतला

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवनगर सलेमपुर के विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपनगर के सोहनाग मोड़ पर कश्मीर में हिन्दू पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला के विरोध में पाकिस्तान एवं इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विहिप के सह प्रान्त प्रचार प्रमुख मन्तेश्वर मिश्र, अमरजीत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान एवं इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका और आक्रोश जताया। विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रांत प्रचार प्रमुख मंत्रेश्वर मिश्र ने कहा की पाकिस्तान देश का दुनिया में कोई औचित्य ही नहीं है। विगत पैंतीस वर्षों में इस्लामी आतंक के लाखों हिन्दू शिकार हुए है।

अब हिन्दू इस कायरतापूर्ण हरकत को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की भारत किसी को छेड़ता नहीं जो भारत को छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं। धर्म प्रसार के प्रान्त योजना प्रमुख अमरजीत ने कहा की आज पूरी दुनिया की मानवतावादी ताकतें भारत के साथ खड़ी है। यह इस्लामिक हमला मानवता पर हमला है, शीघ्र हीं भारत इसका पुरजोर जवाब देगा। बजरंग दल के जिला संयोजक सुमित कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का जन्म दाता है। इसमें मन्तेश्वर मिश्र, नागेंद्र सिंह, दुर्गेश जायसवाल, धीरज पासवान, परमवीर रौनियार, छेदी जायसवाल, प्रदीप पांडेय, जवाहर जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, सतेंद्र वर्मा, प्रज्ज्वल त्रिपाठी, संगम गुप्ता, वेद कुमार, दीपक मद्धेशिया, विशाल, दिलीप कुशवाहा, कान्हा, आदित्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें