Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Intensifies Manhunt for District Panchayat Member s Husband Accused of Rape

जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी को सिवान में दबिश

Deoria News - देवरिया में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कुमार कन्नौजिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिहार के सिवान में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 5 April 2025 07:08 AM
share Share
Follow Us on
जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी को सिवान में दबिश

देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में दबिश दी, हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। उधर कोतवाली पुलिस उसके गांव भी पहुंची और उसके बारे में जानकारी ली। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस की सख्ती और बढ़ती जा रही है। न्यायालय में समर्पण की सूचना पर दिन भर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी भी न्यायालय के बाहर तैनाती रही।

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उपचार कराने के बहाने 6 मार्च को उसी के गांव का रहने वाला जिला पंचायत सदस्य का पति व रिश्ते में चचेरे भाई मनोज कुमार कन्नौजिया देवरिया ले गया। आरोप है कि उसी दौरान नशीली दवा खिलाकर देवरिया स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 11 दिन पहले सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की तरफ से लगातार आरोपी के विरुद्ध सख्ती भी बढ़ रही है। 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है, वही न्यायालय की तरफ से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि लगातार आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। जल्द ही आरोपी के विरुद्ध अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें