Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsPolice Inspects Holi Celebration Sites Ahead of Ramzan in Rampur

सम्मत स्थान का इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, दी हिदायत

Deoria News - रविवार को इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने रमजान के महीने में होली के मद्देनजर क्षेत्र के एक दर्जन सम्मत स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों को आवश्यक हिदायतें दी और अफवाहों से बचने की अपील...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 10 March 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
सम्मत स्थान का इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, दी हिदायत

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की शाम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ क्षेत्र के एक दर्जन सम्मत स्थान का निरीक्षण किया। रमजान के महीने में पड़ रहे होली के मद्देनजर पुलिस कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। गुरुवार को होलिका दहन से पहले प्रशासन ने सभी स्थानों के निरीक्षण का निर्देश दे रखा है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने सिरसिया नंबर एक, मदिरा पाली, डिघवा समेत एक दर्जन सम्मत स्थान का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने आयोजकों को जरूरी हिदायतें दी। उन्होंने किसी भी तरह के अफवाह से बचने की अपील की और कोई छोटी बात भी होने पर पुलिस को जानकारी देने की हिदायत दी। इस दौरान कांस्टेबल पंकज यादव समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी साथ रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।