Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़देवरियाNew Tourism Office in Deoria 2 21 Crore Investment to Boost Local Economy

देवरिया में बनेगा 2 करोड़ 21 लाख से पर्यटन विभाग का कार्यालय

देवरिया में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की स्वीकृति पर 2 करोड़ 21 लाख की लागत से नया पर्यटन कार्यालय बनेगा। भूमि पूजन सांसद शशांक मणि और विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया। यह कार्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 Sep 2024 05:15 AM
share Share

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह की स्वीकृति पर शहर के रामचंद्र विद्यार्थी परिसर में 2 करोड़ 21 लाख की लागत से पर्यटन विभाग के कार्यालय बनेगा। शनिवार को सदर सांसद शशांक मणि, विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। नए भवन में पर्यटन कार्यालय भवन, पार्किंग में ट्रिमिक्सिंग का कार्य, इंटरलॉकिंग का कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य, बोरिंग मय समरसेबुल तथा हार्टिकल्चर का कार्य होगा। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि इस भवन के बन जाने से देवरिया जनपद में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा तथा आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी।

व्यक्तिगत विकास से बेहतर व्यावसायिक अवसर भी मिलते हैं। विधायक डा. त्रिपाठी ने कहा कि पर्यटक किसी गंतव्य पर जाते हैं और आवास, परिवहन, भोजन, खरीदारी और विभिन्न सेवाओं पर पैसा खर्च करते हैं। यह व्यय स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, व्यापारिक गतिविधियों और नई नौकरियों को बढ़ाता है। इससे शहर का सुनियोजित विकास होगा।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यटन उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री रविंद्र कौशल, कृष्ण नाथ राय, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, परियोजना प्रबंधक मनोज सहाय, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, सतीश चंद श्रीवास्तव, अवर अभियंता अशोक सिंह, नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, प्रिंस चतुर्वेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें