साहित्यकार की रचनात्मकता से उभरते हैं नए विचार : डॉ. पुलस्तेय
Deoria News - भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय में 'पाठकों के संकट में साहित्य सृजन' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने साहित्य की रचना के महत्व पर जोर दिया।...

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कस्बा के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तक्षशिला ग्रन्थागार में पाठकों के संकट में साहित्य सृजन, शिवनारायण सिंह की बोध कथाओं के संदर्भ में, विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व पुस्तक परिचर्चा का आयोजन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक व भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि पाठकों के संकट काल में भी साहित्य की रचना जारी है और यह मनुष्य को सबके प्रति संवेदनशील बनाती है, शिवनारायण सिंह की बोध कथाएं इस बात की साक्षी है। आज परिस्थितियां बदली है, पाठकों का आकर्षक साहित्य के प्रति घटा है। इस विषम परिस्थिति में साहित्य का सृजन एक चुनौती है। डॉ अचल पुलस्तेय ने कहा कि साहित्य में पाठक संकट पर चर्चा बाद में की जाएगी। आज तो पति-पत्नी, पुत्र- पुत्री में संवाद का संकट है। यह सभी एक साथ बैठकर स्मार्टफोन में व्यस्त नजर आते है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के दौर में पाठकों की कमी आई है। अध्ययन की गंभीरता में ह्रास हुआ है। ई लाइब्रेरी की प्रासंगिकता बड़ी है। जब पाठक साहित्य से दूर होते हैं, तब भी साहित्यकारों को अपनी रचनात्मकता को जारी रखना होगा ताकि वे नए विचारों और दृष्टिकोणों को प्रस्तुत कर सकें।
डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि समस्याओं को रेखांकित करना गोष्ठी का उद्देश्य नहीं है। गोष्ठी का उद्देश्य समस्या का निदान निकालना है। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सतीश चंद गौड़ ने किया। संचालन डॉ रंजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कवि सरोज कुमार, प्रो. के.एन. मिश्र, राजेश धर द्विवेदी, प्रो. राम अवतार वर्मा, प्रोफेसर मनोज कुमार, डॉ मनोज राय, डॉ एस के पाठक, डॉ मनीष नाथ त्रिपाठी, डॉ अमीर लाल , डॉ अभिमन्यु पांडेय, डॉक्टर संतोष, डॉक्टर कृति जायसवाल ,डॉ अजय सिंह ,डॉ महेंद्र मिश्रा, डॉ धर्मजीत मिश्रा, डॉ कनकलाता, डॉ राधा, डॉ श्रीनिवास मिश्र आदि लोगों ने किया। समारोह में शिव प्रसाद, प्रवीण शाही सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।