नपा ने हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया हंगामा
Deoria News - बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज नगर में सड़क और नाली पर हुए अतिक्रमण पर
बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज नगर में सड़क और नाली पर हुए अतिक्रमण पर शुक्रवार को नगर पालिका का चाबुक चला। कार्रवाई के दौरान नपा प्रशासन को विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे सपा नेता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पटेल नगर में डीह स्थान के निकट नपा की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क व नाले तक बने दुर्गेश गुप्ता, मन्नू जायसवाल और भगवान मद्धेशिया के सीढ़ी और चबूतरे पर जेसीबी लगी। इसी बीच सपा नेता राजन गुप्त जेसीबी के आगे बैठ गए।
उनके घर के लोग हंगामा करने लगे। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए। विरोध देख नपा ने पुलिस बुला लिया। काफी देर तक सपा नेता को हटाने का प्रयास किया गया। बात नही बनने पर पुलिस ने सपा नेता, उनके भाई और माँ को हिरासत में ले लिया। उसके बाद ही चबूतरा तोड़ा जा सका। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि सरकारी भूमि/सड़क का अतिक्रमण कर किए गए कई मकानों के सामने अवैध चबूतरा निर्माण को हटाने के लिए कई बार गृहस्वामी को नपा ने नोटिस दिया, लेकिन उन लोगों ने हटाया नही। उज़के बाद पुलिस बल के सहयोग से नगर पालिका द्वारा तोड़ कर हटवा दिया गया। इस स्थल पर जलनिकासी के समाधान हेतु अवर अभियंता को आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सपा नेता राजन गुप्त, दुर्गेश गुप्त समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी काम मे बांधा डालने और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।