Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMP Shashank Mani Tripathi Presents Picture to President Murmu Discusses Development Projects for Deoria

सदर सांसद ने राष्ट्रपति को भेंट की मां देवरही की प्रतिमा

Deoria News - देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें माता देवरही का चित्र भेंट किया। इस दौरान सांसद ने 'प्रोजेक्ट अमृत प्रयास' और 'पूर्वांचल क्रांति दिवस' पर चर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 18 March 2025 08:26 AM
share Share
Follow Us on
सदर सांसद ने राष्ट्रपति को भेंट की मां देवरही की प्रतिमा

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें माता देवरही के दर्शन स्वरुप चित्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने महामहिम को देवरिया लोकसभा के विकास के लिए संकल्पित ‘प्रोजेक्ट अमृत प्रयास एवं ‘पूर्वांचल क्रांति दिवस के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति ने देवरिया की जनता को संदेश देते हुए कहा कि सांसद त्रिपाठी का ‘अमृत प्रयास सराहनीय है। देवरिया लोकसभा की जनता को आत्मबल के साथ अपने क्षेत्र के विकास में जुटना होगा, जिसमें सबका प्रयास अतिमहत्वपूर्ण है। सांसद ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर 'विकसित देवरिया का संकल्प और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा मिलने के लिए दिए गए समय के लिए उनके प्रति आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें