नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Deoria News - तरकुलवा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने शिकायत के आधार पर...
तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ घर में घुसकर एक युवक ने मुंह दबाकर दुष्कर्म कर दिया। सुबह जब मां शिकायत करने पहुंची तो आरोपी के पिता ने धमकी दी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर सूचना मिलते ही एसपी विक्रांत वीर घटना स्थल पहुंच गए और जानकारी ली।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका 26 जनवरी की रात अपने घर में सोई थी। इस बीच पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
नींद खुलने पर पीड़िता की मां पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। उलाहना देने जब पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के पिता ने धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू अंसारी व उसके पिता आबिद अंसारी के विरुद्ध् दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
एक नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विक्रांत वीर, एसपी देवरिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।