Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMaharashtra Police Searches for Rape Accused Village Head in Deoria

दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान के घर पहुंची महाराष्ट्र की पुलिस

Deoria News - बरियारपुर (देवरिया) में दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस शनिवार को पहुंची। पुलिस ने आरोपी के घर पर जाकर उसके परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन प्रधान नहीं मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 11 May 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान के घर पहुंची महाराष्ट्र की पुलिस

बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान के तलाश में शनिवार को महाराष्ट्र की पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन प्रधान पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस उसके परिवार व गांव के अन्य लोगों से पूछताछ करने बाद वापस चली गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का ग्राम प्रधान दुष्कर्म का आरोपी है। उसने महाराष्ट्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है, केस दर्ज होने के बाद से ग्राम प्रधान फरार चल रहा है। शनिवार को महाराष्ट्र की पुलिस ग्राम प्रधान के तलाश में बरियारपुर थाने पर पहुंची और उसके बाद स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस आरोपी प्रधान के घर पहुंची।

लेकिन प्रधान घर पर नही मिला, पुलिस उसके परिवार के सदस्यों व गांव के अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी तलाश में जुटी हुई है। बरियारपुर थानाध्यक्ष त्रिवेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस एक विशेष सूचना के आधार पर यहां पहुंची थी, लेकिन आरोपी प्रधान नही मिला। पुलिस ने गांव के लोगों से प्रधान के बारे में पूछताछ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें