Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInternational Women s Day Celebration Women Empowerment and Equality Highlighted by BJP Leaders

महिलाओं को मिला पुरुषों के बराबर अधिकार: कृषि मंत्री

Deoria News - देवरिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिले हैं। सदर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 9 March 2025 09:56 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को मिला पुरुषों के बराबर अधिकार: कृषि मंत्री

देवरिया, निज संवाददाता। औरा चौरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा इस देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार नरेंद्र मोदी सरकार में मिला है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। महिला दिवस सिर्फ एक दिवस नहीं है। कभी घर में केवल चूल्हा चौका करने वाली महिलाएं अब चांद पर जा रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को बराबर का अधिकार दिया गया है। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और समाज को एक दिशा देनी चाहिए।

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस सृष्टि में महिलाओं से ऊपर कोई नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज का दिन महिलाओं की क्रांति का दिन है। संयोजक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं से ही सृष्टि की रचना हुई है।

कार्यक्रम को जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, बरहज नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता जायसवाल, रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम, बैतालपुर चेयरमैन सरिता पासवान, महिला मोर्चा कि अध्यक्ष भारती शर्मा अर्चना पांडे ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व संचालन अभिषेक राय ने किया। इस दौरान निर्मला, रमेश वर्मा, अकुर राय, अजय पांडेय, राजेश निषाद, दिनेश शुक्ल, मन्ना सिंह, संतोष मिश्रा, गोविन्द चौरसिया, श्याम जयसवाल, दीपक श्रीवास्तव, बृजेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें