Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsImportance of Respect in Relationships Insights from Raghvendra Shastri

रिश्ते की मजबूती के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी

Deoria News - बरहज (देवरिया) में कथा व्यास राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि रिश्तों में सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्रोध से बुद्धि नष्ट होती है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। प्यार और कर्तव्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 11 May 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
रिश्ते की मजबूती के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कथा व्यास राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपने रिश्तों में मजबूती व आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए व्यक्ति को एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना बेहद जरूरी होता है। चाहे वह रिश्ता छोटा हो या बड़ा दोनों को ही सम्मान जरूरी होता है। ऐसा करना रिश्ते में प्यार बरकरार रखता है। कथा व्यास बेलासपुर में चल रहे मारुति महायज्ञ में शनिवार को भागवत कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब मनुष्य पर क्रोध हावी होता है, तब-तब उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है। ऐसे में क्रोध में आकर व्यक्ति अपना खुद का नुकसान कर लेता है।

इसलिए अगर आप अपने रिश्तों में प्यार बनाकर रखना चाहते हैं और उन्हें हमेशा अपने जीवन में संजो कर रखना चाहते हैं तो कभी भी प्रेम संबंध में क्रोध को न आने दें। वरना यह आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। किसी भी रिश्तों को हमेशा धर्म और कर्तव्य के साथ निभाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अपने रिश्तों के बीच कर्तव्य और धर्म का पालन करता है तो उसके रिश्तों में कभी उलझनें या कड़वाहट पैदा नहीं होंगी। इस दौरान यज्ञाचार्य रामसुमिरन दास, पीडी तिवारी, अंगद तिवारी, ग्राम प्रधान पवन तिवारी सोनू, सत्यप्रकाश मिश्र, चंदू सिंह, दिगम्बर तिवारी, प्रणव कुमार दूबे, केदार तिवारी, शम्भू यादव, बैरिस्टर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें