Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGrand Shiva Procession Celebrated on Mahashivratri in Barhaj

बरहज में दूल्हा बनकर निकले देवाधिदेव

Deoria News - बरहज में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव बरात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के बराती बनकर भाग लिया। महिलाएँ पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रही थीं। बरात में हाथी और घोड़े शामिल थे, और अंत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 27 Feb 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
बरहज में दूल्हा बनकर निकले देवाधिदेव

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को बरहज नगर में भव्य शिव बरात निकली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के बराती बने। बरात में शामिल होकर लोग खुद को धन्य कर रहे थे। महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। भूत-बैताल का रूप धारण कर नृत्य करते युवा आकर्षण का केंद्र रहे।

नीलकंठ महादेव मंदिर से मुन्ना बाबा के देखरेख बरात निकली। आगे-आगे हाथी व घोड़े तथा पीछे रथ पर सवार बाबा बर्फानी मनोहारी छटां बिखेर रहे थे। प्राचीन हनुमानगढ़ी से सरयू तट पहुंची। वहां नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल व श्यामसुंदर जायसवाल ने बरात का स्वागत किया। वहां से राधाकृष्ण मंदिर, डाकघर, पुलिस चौकी, मुख्य चौक होते हुए बरात आश्रम मोड़ तक पहुंची। अंत मे धूमधाम से शिव व पार्वती का वैदिक संस्कार के अनुसार विवाह हुआ।

पूर्व नपाध्यक्ष अजित जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अंजान, प्रदीप गुप्त, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, रामकेश्वर जायसवाल, मनोज गुप्ता, हरिशंकर चौरसिया, अरविंद जायसवाल, राजन जायसवाल, जितेंद्र कुमार भारत, विजय गुप्त, अनिल वर्मा, सन्तोष वर्मा, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

गड़ेर स्थित ठाकुरजी मंदिर के पुजारी पं. बलराम पांडेय के नेतृत्व में मंदिर से शिव बरात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली। बरात मनकामेश्वर, जोगीवीर आदि मंदिरों से होते हुए वापस लौटी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें