Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGrand Kalash Yatra Marks the Inauguration of Shri Lakshmi Narayan Mahayagya in Deoria

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ

Deoria News - भलुअनी (देवरिया) में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में क्षेत्रवासियों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भागीदारी रही। कलश यात्रा का उद्देश्य महायज्ञ का विधिवत...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 18 March 2025 08:31 AM
share Share
Follow Us on
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ

भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के अंतर्गत नकदह फुलवरिया में सोमवार श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रवासियों व जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भलुअनी, बरहज, सरयू तट से होते हुए बारा दीक्षित का भ्रमण कर अंत में यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धा व भक्ति भाव से शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गंगा जल से भरे पवित्र कलशों के साथ विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यज्ञ सचिव अमित तिवारी भार्गव ने बताया कि इस कलश यात्रा के माध्यम से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ त्रिदंडी स्वामी के प्रिय शिष्य पूज्य जियर स्वामी जी महाराज के देखरेख में संपन्न होगा। महायज्ञ 22 मार्च तक चलेगा। 22 मार्च को समापन पर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेरंब शिखरे नासिक, गोपालजी त्रिपाठी, धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, जगदीश पाण्डेय, राम सेवक यादव, मनमोहन तिवारी, श्रीपति यादव, बंटी सिंह, दामोदर सिंह, अभिषेक राय, उपेंद्र तिवारी, सुधाकर तिवारी, लव कुश, रोशन तिवारी, नागेश सिंह, उमेश सिंह, गोलू तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, कृष्णकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।