चीनी मिल चलाने को किसानों का धरना जारी
Deoria News - देवरिया में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए चलाए जा रहे धरने का आज 158 वां दिन है। क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मिल चलाने के लिए चार बार घोषणा की है, लेकिन...

देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर चीनी मिल चलाने को चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 158 वें दिन जारी रहा। इसमें क्रांतिकारी किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने बैतालपुर चीनी मिल चलाने को चार बार घोषणा कर चुके हैं, लेकिन किसानों की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी नहीं हुई। इससे किसानों में आक्रोश है। धरने में समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, रामलाल गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, विजय शंकर कर्मयोगी, रत्नेश मिश्रा, बकरीदन उर्फ बरकत अली, टाइगर यादव, जवाहर चौहान, राम इकबाल चौहान, शंभू शरण, शंभू नाथ तिवारी, रामनिवास पांडे, विजय कुमार सिंह, बजरंगी दास, श्रीकृष्णा यादव, पारसनाथ, श्रीमंत, अजय सिंह, राधा गिरी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।