Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsElection of Akhil Bharatiya Rauniyar Society in Deoria Ashok Kumar Rauniyar Elected District President

अशोक चुने गए अखिल भारतीय रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड स्थित एक हाल में रविवार की देर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 24 Feb 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
अशोक चुने गए अखिल भारतीय रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड स्थित एक हाल में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय रौनियार समाज की जिला कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से अशोक कुमार रौनियार उर्फ भोला को जिलाध्यक्ष चुना गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारस नाथ गुप्त की मौजूदगी में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें रमाशंकर प्रसाद रौनियार,प्रहलाद रौनियार, बैजनाथ मास्टर साहब, मुन्ना रौनियार को संरक्षक, उमाशंकर रौनियार, शिवजी रौनियार, गनपत रौनियार, राजेश उर्फ अनिल रौनियार, बनारसी रौनियार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

इसी तरह लाल बाबू रौनियार, शिवानंद रौनियार, भीम प्रकाश रौनियार, पवन उर्फ अन्नू रौनियार, गोपाल रौनियार को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार रौनियार, प्रदीप कुमार रौनियार को जिला महामंत्री, संजीव कुमार रौनियार, राजेश कुमार रौनियार, विष्णु कुमार रौनियार, संजय कुमार उर्फ बल्लू रौनियार, रजत रौनियार को जिलामंत्री, प्रमोद कुमार रौनियार, पिंटू रौनियार, गोविंद कुमार, बैजनाथ, बासुकीनाथ को जिला उपमंत्री चुना गया।

जबकि कन्हैया रौनियार को कोषाध्यक्ष, बाबूराम रौनियार, मनीष रौनियार, रामप्यारे रौनियार, संदीप रौनियार को संगठन मंत्री, रमेश प्रसाद, अशोक कुमार रौनियार, राजेश प्रसाद, रवि रौनियार, मनोज रौनियार को जिला प्रचार मंत्री चुना गया। इसी तरह नन्द किशोर रौनियार, सन्तोष कुमार रौनियार, संजय कुमार रौनियार, विष्णु कुमार रौनियार एडवोकेट, शिवजी उर्फ कल्लू रौनियार, अनिरुद्ध रौनियार, नारायण रौनियार, पवन गुप्ता, मनोज कुमार रौनियार, आनन्द रौनियार, आशीष रौनियार, शिव प्रसाद रौनियार, शशिभूषण रौनियार, ध्रुव प्रसाद रौनियार को सदस्य चुनाव गया। डाक्टर मनोज कुमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी बनाया गया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री मयंकेश्वर प्रसाद को संचालन बनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें