डॉ. श्वेता सिंह मेडिकल कालेज की उप प्राचार्य चुनीं गईं
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर डॉ. श्वेता सिंह को उप प्राचार्य के पद पर चयनित किया गया है। यह चयन लखनऊ में हुए साक्षात्कार के बाद हुआ। सभी संकाय...

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह को शासन द्वारा गठित समिति ने उप प्राचार्य के पद पर चयनित किया है। इस पद के लिए दो अप्रैल को लखनऊ में साक्षात्कार आयोजित हुआ था, जिसमें मेडिकल कालेज के दो प्रोफेसर साक्षात्कार दिए थे। चयन की जानकारी होते ही बायोकैमिस्ट्री संकाय के सभी सदस्यों डॉ. श्वेता सिंह को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। सफलता पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्र, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. विवेक कुशवाह, डॉ. बबीता कपूर, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. अजीत पाल आदि ने शुभकामनाएं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।