Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDM Divya Mittal Helps 80-Year-Old Woman Find Justice in Deoria

डीएम ने बुजुर्ग महिला को स्कोर्ट से थाने भेज दिलाया न्याय

Deoria News - देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने जनता दर्शन में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मदद की। महिला ने परिवार द्वारा प्रताड़ित होने की शिकायत की। डीएम ने तुरंत पुलिस को फोन कर न्याय दिलाने का निर्देश दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 4 March 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
डीएम ने बुजुर्ग महिला को स्कोर्ट से थाने भेज दिलाया न्याय

देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुन रहीं थी। अचानक एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़ कर खड़ा हो गई। डीएम जब बुजुर्ग महिला की बातों को सुनीं तो वह भी भावुक हो गई और तत्काल बघौचघाट पुलिस को फोन कर बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही ठंडा पानी पिलाने के बाद बुजुर्ग महिला को अपने स्कोर्ट से बघौचघाट थाने भिजवाया। जहां उसे न्याय मिला। डीएम की इस दरियादिली की हर तरफ सराहना की जा रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोयरपट्टी की रहने वाली कैलाशी देवी पत्नी मोती सुबह 11 बजे अचानक कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यकक्ष में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि वे अपने ही परिवार के लोगों से ही प्रताड़ित हैं। आज भोजन तक नहीं किया है। बहू, नाती ही उन्हें घर से निकाल दिए हैं। यह सुन जिलाधिकारी भी अवाक रह गईं। उन्होंने बुजुर्ग महिला को तत्काल ठंडा पानी पिलाया और हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को अम्मा कह कर थाने पर जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग महिला को अपने ही स्कोर्ट से बघौचघाट थाने भेजा, जहां उसे न्याय मिला। थानाध्यक्ष बघौचघाट प्रदीप आस्थाना ने बताया कि बुजुर्ग महिला को घर भेज दिया गया है। बहू व उनके बीच कुछ मनमुटाव थे। उसे भी दूर करा दिया गया है।

एक बुजुर्ग महिला जनता दर्शन में आई थीं। उन्हें अपने परिवार के लोगों से ही कुछ शिकायत थी। उनकी स्थिति ठीक नहीं थी इस लिए स्कोर्ट से उन्हें बघौचघाट भेजवाया। उन्हें थाने के जरिए न्याय दिला दिया गया है।

दिव्या मित्तल, डीएम देवरिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें