ओपेन स्टेट महिला हॉकी में कुशीनगर ने 6-1 से आजमगढ़ को हराया
Deoria News - देवरिया में ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, देवरिया की टीम ने कुशीनगर और अलीगढ़ को हराया। कुशीनगर ने आजमगढ़ को 6-1 से और देवरिया ने अलीगढ़...

देवरिया, निज संवाददाता। ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पांच मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर दमखम का प्रदर्शन किया। एक दूसरे दिन भी देवरिया की टीम अपने दोनो मैच जीतने में सफल रही। पहला मैच आजमगढ़ व कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें कुशीनगर की ओर से पूजा ने 15वें, 34वें, 47वें, 49वें और 50वें मिनट में दनादन पांच गोल किए। सोनम ने 53वें मिनट में एक गोल करके कुशीनगर को विजेता बनाया। इसमें कुशीनगर ने आजमगढ़ को 6-1 से हराकर खेल का शुरुआत किया। दूसरा मैच अलीगढ़ व देवरिया के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने अलीगढ़ को 4-0 के स्कोर से हराया। देवरिया की ओर से प्रीति पाठक ने 6वें व 38वें मिनट में दो गोल किए। लक्की ने 40वें मिनट और शीतल ने 47वें मिनट एक-एक गोल किया। तीसरा मैच आजमगढ़ व बुलंदशहर के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने बुलदंशहर को 1-0 के स्कोर से हराया। आजमगढ़ की तरफ से सुरभि ने 38वें मिनट में एक गोल करके टीम को जीत दिलायी। चौथा मैच बुलंदशहर व अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ ने बुलन्दशहर को 4-0 के स्कोर से हराया। अलीगढ़ टीम की ओर से स्वाति ने तीसरे, 18वें और 58वें मिनट तीन गोल दागे। आंचल ने एक गोल कर अलीगढ़ की टीम को जीत दिलायी। पांचवां मैच देवरिया और कुशीनगर के बीच खेला गया। इमें देवरिया की टीम ने कुशीनगर की टीम को 4-0 के स्कोर से हराया। देवरिया की ओर से लकी ने 8वें, 15वें मिनट में दो गोल किए। विभा ने 17वें मिनट में एक गोल किया। प्रीति पाठक ने 34वें मिनट में एक गोल करके टीम को जीत दिलायी। मैच में निर्णायक की भूमिका में अकरम सिद्दीकी, शकील अहमद, मनोज कुशवाहा, फहद खान, शबनम शाक्या, मंगेश चन्द, अनुराग यादव, परवेज अख्तर, शबनम खान, टूर्नामेन्ट डायरेक्टर अकरम सिद्दीकी रहे। इन मैचों में
इंस्पेक्टर सादिक परवेज इस्पेक्टर सुबह की पाली में और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल व नरेंद्र कुमार रुंगटा शाम की पाली के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह, जफर मंसूर, राशिद खान, फारुख, प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, रामजनम यादव, लालू सिंह यादव, विजय कुमार पाल, प्रवीन कुमार, पूजा सिंह, कम्प्यूटर सहायक विकास मिश्र, फिजियो डॉ. डीके पाण्डेय, नागेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।