टैक्स बार के प्रांतीय पदाधिकारी बनने पर हुआ स्वागत
Deoria News - देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक राघव नगर स्थित होटल में हुई। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकरण पर खुशी जताई गई। कासिम मेहंदी और राकेश कुमार पाठक को निर्विरोध चुने जाने पर सम्मानित किया...
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक राघव नगर स्थित होटल में हुई। इसमें देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकृत होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन पंजीकृत वाराणसी में संपन्न हुए सत्र 2024 2026 के दिवार्षिक चुनाव में प्रांत के संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध चुने जाने पर कासिम मेहंदी एडवोकेट तथा राकेश कुमार पाठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने पर माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। दोनों पदाधिकारियों को शांतिस्वरूप दुबे, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, आनंद गोयल, विष्णु गुप्ता, राघव शरण श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, अजय मिश्र, रोशन जायसवाल, शशांक शर्मा आदि ने बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।