Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Hosts Poetic Gathering Celebrating Holi and Human Emotions

होली गीत रंग बरस रहा है होली में, चारों तरफ धूम मची है क्या महलों क्या खोली में

Deoria News - देवरिया में नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विभिन्न कवियों ने समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत की। रायबरेली के कवि शिवनाथ सिंह ने होली पर एक कविता पढ़ी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 9 March 2025 09:17 AM
share Share
Follow Us on
होली गीत रंग बरस रहा है होली में, चारों तरफ धूम मची है क्या महलों क्या खोली में

देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा शनिवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों से समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं पढ़ीं। रायबरेली से आए कावि शिवनाथ सिंह की कविता होली गीत रंग बरस रहा है होली में, चारों तरफ धूम मची है क्या महलों क्या खोली में... से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। पार्वती देवी गौरा ने वाणी वंदना मातु तेरा स्तुति वंदन करती... प्रस्तुत किया। गीतकार सौदागर सिंह ने ससम्मान करुं अभिनन्दन... से अतिथियों का स्वागत किया। रायबरेली से आए इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया इन्देशु ने तुम बिन कसक बसंत मना, जेहिके पति परदेश बसत हैं बीतत दिन दुखदाई... के माध्यम से अकेली गृहस्थिन की पीड़ा को व्यक्त किया।

कविराज शिव कुमार सिंह ने जीवन ये आसान नहीं कितना मरना पड़ता है... के माध्यम से मानव जीवन की कठिनाईयों को अभिव्यक्त किया। गोण्डा के कवि सुधीर श्रीवास्तव ने मानिए या न मानिए आपकी मर्जी, पर मंथरा के बिना मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम सिर्फ खुदगर्जी है... सुनाकर वाहवाही लूटी। गोरखपुर से उपस्थित हुए अभय कुमार श्रीवास्तव ने बांध कर घुघुरां नचा दी इस भरी संसार में... पढ़ी। गीतकार सीमा नयन ने अपने गीत कभी श्रृंगार लिखती हूं कभी मल्हार लिखती हूं, कभी बन प्रेयसी हर पल प्यार लिखती हूं... गीत से सबको आह्लादित कर दिया।

कवि गोष्ठी में पार्वती देवी गौरा, लालता प्रसाद चौधरी, विनय पाठक, क्षमा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह सरोवर, रमेश सिंह दीपक, गोपाल जी त्रिपाठी, रानी दुर्गावती, कौशल किशोर मणि, प्रार्थना राय, अंजलि अरोड़ा खुशबू, प्रीति पाण्डेय, विकास तिवारी विक्की, सरोज कुमार पाण्डेय, अवधेश निगम राजू, इन्द्र कुमार दीक्षित, दयाशंकर कुशवाहा योगेन्द्र तिवारी योगी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. शकुन्तला दीक्षित, इन्द्र कुमार दीक्षित, आचार्य परमेश्वर जोशी, श्रीमती दुर्गा पाण्डेय, सतीश पति त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ल, बृजेश पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, रवीन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश उपाध्याय, रामनिवास पाण्डेय, अनिल कुमार त्रिपाठी, रजनीश गोरे, श्वेतांक करण त्रिपाठी, बृजेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें