Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Disability Certificates for Filariasis Patients to Access Government Schemes

फाइलेरिया मरीजों का भी बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Deoria News - देवरिया में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सभी सीएमओ और अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्टेज 4 से 7...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 22 April 2025 09:30 AM
share Share
Follow Us on
फाइलेरिया मरीजों का भी बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

देवरिया, निज संवाददाता। फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों का भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनेगा। -प्रमाण पत्र बनाने को अपर निदेशक मलेरिया ने सभी सीएमओ और अधीक्षक को पत्र भेजा है। प्रमाण पत्र बनने से फाइलेरिया मरीजों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शरीर के विभिन्न अंगों से दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाता है। दिव्यांग सामान्य व्यक्ति की तरह कार्य नहीं करते हैं। इससे उन्हें दिव्यांग विभाग से पेंशन तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जिले में 1800 फाइलेरिया के मरीज हैं। यह सभी हाथी पांव रोग से पीड़ित हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति अन्य लोगों की तरह कार्य करने में सक्षम नहीं होते हैं। इससे उन्हे आर्थिक शारीरीक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फाइलेरिया मरीजों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का निर्णय लिया है। इसमें स्टेज 4 से लेकर 7 तक के मरीजों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। इसके लिए शासन के अपर निदेशक मलेरिया एवं वीबीडी ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि लिम्फेटिक फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जायेगा, जिससे उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें