Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDemand for Immediate Arrest of Threatening Youth Against SP Chief Akhilesh Yadav at Meeting

सयुस की बैठक में अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग

Deoria News - देवरिया में समाजवादी युवजन सभा की बैठक में आगरा के एक युवक द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही, अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 13 April 2025 09:20 AM
share Share
Follow Us on
सयुस की बैठक में अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा की शनिवार को बैठक हुई। जिसमें आगरा में एक युवक द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग उठी। साथ ही सपा मुखिया की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार की खराब कानून व्यवस्था की आलोचना की। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि आगरा में एक युवक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जानलेवा हमला करने एवं उन्हें गोली मारने की बात कही है, उस व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए और अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोली मारने की सरेआम धमकी देना लोकतंत्र की हत्या होने के समान है। अराजक तत्व पिछले कुछ दिन से सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर भी जानलेवा हमला करने की बात कर रहे हैं और उनके घर पर भी तोड़फोड़ कर चुके हैं। लोकतंत्र में इस तरह की गतिविधियां बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में चारों तरफ अराजकता फैल रही है और पीडीए समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश के हालत बहुत भयावह हैं। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है।

बैठक को सूरज कुशवाहा, राहुल कन्नौजिया, इबरार अहमद, शिवनाथ,धनंजय चौहान, रामविश्वाश यादव, रामवृक्ष राजभर, पवन मिश्रा, सनी प्रभात, मंटू,जीतेन्द्र, शाकिर अली, जयराम ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें